फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ट्रक से टकराई एसयूवी, नाना-नानी व नातिन की मौत

Sun, 15 Jun 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन के पास खड़े ग्रामीण।
विज्ञापन
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सारंगपुर गांव के पास रविवार सुबह बिहार जा रही एसयूवी आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में एसयूवी के परखचे उड़ गए। हादसे में नाना-नानी व नातिन की मौत हो गई, जबकि पुत्री व कार चालक घायल हो गए। घायलों को बिरसिंहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर निवासी कुमार विनय (75) अपने परिवार के साथ खाटू श्याम का दर्शन के लिए राजस्थान गए थे। कुमार विनय गुरुग्राम में अपने बेटे से मिलकर रविवार सुबह एसयूवी से घर जाने के लिए निकले थे। कुमार विनय के साथ पत्नी कलावती देवी (65), बेटी नूतन देवी (25), व नूतन की पुत्री नातिन विदुषी उर्फ पुग्गी (4) घर जा रहे थे।
कार मुंगेर निवासी पिंकू कुमार (32) चला रहा था। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जयसिंहपुर के सारंगपुर गांव के पास रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अचानक चालक पिंकू कुमार को झपकी आ गई। एसयूवी बेकाबू होकर आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में एसयूवी की अगली सीट पर बैठे कुमार विनय की घटनास्थल पर मौत हो गई। कुमार विनय की पत्नी कलावती, पुत्री नूतन, नातिन विदुषी उर्फ पुग्गी व चालक पिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा कर्मियों ने घायलों को बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान कलावती देवी व विदुषी ने भी दम तोड़ दिया। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी कपिल देव सिंह यादव ने बताया कि चालक को नींद आने से हादसा हो गया।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से उठाकर जयसिंहपुर कोतवाली भेजवाया गया है। परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें