सेमरी बाजार। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के कालीगंज अंडरपास के पास एसयूवी की टक्कर से हुई बाइक सवार मामा-भांजे की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने चालक मोहित चौबे निवासी ब्यासपुर, कोतवाली जयसिंहपुर को वाहन सहित हिरासत में लिया है।
जयसिंहपुर के देवपरापार निवासी अमित कुमार (22) अपने भांजे रघुवीर (20) निवासी इटकौली थाना गोसाईगंज के साथ बाइक से गोशैसिंहपुर बाजार गए थे। दोनों घर लौट रहे थे। कालीगंज अंडरपास के पास एसयूवी से उनकी टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद एसयूवी चालक वाहन सहित भाग निकला था।
आसपास के लोगों ने दोनों को विरसिंहपुर सौ शय्या अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चालक को वाहन सहित हिरासत में ले लिया है।