फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दौड़ में सुषमा पाल और अवनीश निषाद ने मारी बाजी

Fri, 14 Feb 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंबी कूद लगाती छात्रा
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। संत तुलसीदास पीजी कॉलेज में शुक्रवार को दो दिवसीय कर्मयोगी पंडित रामकिशोर त्रिपाठी स्मृति वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता की शुरुआत 200 मीटर महिला दौड़ से हुई। इसमें सुषमा पाल प्रथम, ज्योति गुप्ता द्वितीय और प्रतिभा तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर पुरुष दौड़ में अवनीश निषाद पहले, कृतेश पांडेय दूसरे और अखिलेश वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता महिला वर्ग में रिंसी पाल को प्रथम, दीपिका को द्वितीय तथा अंशिका पांडेय को तृतीय स्थान मिला। जबकि पुरुष वर्ग में ताहिर को प्रथम, अवनीश निषाद को द्वितीय और निखिल विश्वकर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
इससे पूर्व क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन तुलसी प्रतिमा और पं. राम किशोर त्रिपाठी के चित्र पर अतिथियों के माल्यार्पण व दीपार्चन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि एआरटीओ प्रशासन नंद कुमार ने खिलाड़ियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई। प्रबंधक सौरभ त्रिपाठी व प्राचार्य प्रो. आरएन सिंह व प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. गजेंद्र नारायण मिश्र ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें