फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सर्वे पूरा, मतदाता सूची में मिले 67,102 मृतक व फर्जी वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंचायत चुनाव के लिए चल रहे घर-घर सर्वे अभियान में 67,102 मतदाता मृतक व फर्जी मिले हैं। बीएलओ की ओर से किए गए सर्वे में अभी तक 2,06,203 नामों की फीडिंग हुई है। इसमें संशोधन, मृतकों व नाम बढ़ाने जाने वाले नाम शामिल हैं। छह अक्तूबर तक सर्वे की फीडिंग की जाएगी।
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान सोमवार को समाप्त हो गया। हालांकि दो दिनों से पोर्टल का सर्वर डाउन होने से अभी तक पूरा विवरण निर्वाचन विभाग को नहीं मिल सका है, लेकिन विभाग ने करीब 19 लाख 37 हजार मतदाताओं का सर्वे वर्ष 2021 की मतदाता सूची के हिसाब से पूरा करने का दावा किया है। मंगलवार तक बीएलओ ने 2,06,203 नामों को फीड कर दिया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि इसमें 1,19,668 युवक-युवतियों व वंचित लोगों का नाम सूची में जोड़ा जाएगा। फीडिंग में अभी तक 19,433 वोटरों का नाम संशोधन के लिए डाला गया है। 67,102 नाम मृतकों व फर्जी वोटरों के मिले हैं। फीडिंग का कार्य चल रहा है। सर्वे का पूरा आंकड़ा फीड होने के बाद सही स्थिति सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें