फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के सपोर्ट सेंटर का शुभारंभ

Tue, 18 Jul 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुल्तानपुर। गनपत सहाय पीजी कॉलेज में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के लर्नर सपोर्ट सेंटर का उद्घाटन हुआ। सेंटर का उद्घाटन समाजसेवी और संस्था के मैनेजर ओमप्रकाश पाण्डेय ने किया। उन्होंने बताया कि यह भारत की उर्दू माध्यम की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी है। गनपत सहाय पीजी कॉलेज का ये लर्नर सपोर्ट सेंटर सुलतानपुर के उर्दू माध्यम के विधार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. अंग्रेज सिंह राणा ने एलएससी कोऑर्डिनेटर डॉ. शाहनवाज़ आलम को सेंटर बनवाने के किए गए प्रयासों के लिए बधाई दी। डॉ. शाहनवाज़ आलम ने बताया कि सेंटर का कोड 23271 है। नामांकन ऑनलाइन हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.manuu.ac.in पर सारी जानकारी उपलब्ध है। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अगस्त है। महिलाओं, ट्रांसजेंडर्स, दिव्यांग और अनुसूचित जाति व जनजाति के बच्चों के लिए फीस में विशेष छूट दी गई है। इस मौके पर प्रो. गीता त्रिपाठी, प्रो. जेबा महमूद, आशीष पाण्डेय, डॉ. अभिषेक, डॉ. रविशंकर, डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, प्रो. नसरीन, प्रो. शमीम, प्रो. शाहिद, प्रो. शक्ति सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. नीलम मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें