फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का जायजा लेने सड़क पर उतरे पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक शनिवार को शहर की सड़कों पर उतर पड़े। एसपी ने मेडिकल स्टोर से लेकर कई अन्य दुकानों का निरीक्षण किया और लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की अपील की। बेवजह सड़कों पर घूम रहे दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा शनिवार को लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लेने सड़क पर उतर पड़े। एसपी ने शहर के मोहल्ले में पैदल गश्त करते हुए लोगों से घरों में रहने की अपील की। इस बीच एसपी ने सड़कों पर बेवजह घूम रहे दो लोगों से पूछताछ के बाद उन्हें पकड़ने का आदेश मातहतों को दिया।
पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। एसपी ने लोगों से अपील की वे कहीं पर भी भीड़ न लगाएं। इसके बाद एसपी ने मेडिकल स्टोरों मे दवाइयां लेने वालों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें