फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बारिश के बाद धूप, उमस से बढ़ी बेचैनी

Thu, 10 Sep 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
धूप से बचाव करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मंगलवार को हुई बारिश के बाद बुधवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह से आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिली रही। बारिश के बाद वातावरण में बढ़ी नमी के चलते लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मौसम सामान्य रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होती गई। दोपहर में उमस बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। पंखे और कूलर चलने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट का असर भी तेज धूप के कारण कम होता नजर आया। धूप से बचने के लिए लोग छांव का सहारा लेते दिखे। शाम को धूप कमजोर पड़ने पर मौसम में कुछ नरमी आई और उमस भी कम महसूस हुई।
मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार को जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें