फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रियाद में सड़क हादसे में सुल्तानपुर के युवक की मौत

Fri, 25 Sep 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बंधुआकला। हुसैनगंज निवासी मोहम्मद कादिर (24) की सऊदी अरब के रियाद में बुधवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार रात हुई दुर्घटना की जानकारी बृहस्पतिवार को परिजनों को मिली। परिजनों के मुताबिक मोहम्मद कादिर करीब तीन वर्ष पहले सऊदी अरब गया था।
विज्ञापन

रियाद में वह कार चलाता था। बुधवार रात कादिर कार लेकर कहीं जा रहा था। दूसरी कार से उसकी कार की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कादिर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कादिर की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। मोहम्मद कादिर चार भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। जवान बेटे की अचानक मौत से माता-पिता बेसुध हैं। परिजन अब कादिर के शव को अपने देश लाने की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें