फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: अवैध खनन रोकने गई राजस्व टीम पर हमला, नायब तहसीलदार का पैर फ्रैक्चर, दो लेखपाल घायल

Tue, 03 Nov 2026 11:24 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में अवैध खनन रोकने गई राजस्व टीम पर खनन माफियाओं द्वारा किए गए हमले में नायब तहसीलदार का पैर फ्रैक्चर हो गया। साथ ही लेखपालों को बंधक बनाए जाने की भी गंभीर घटना सामने आई है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
माफिया के हमले में नायब तहसीलदार का पैर फ्रैक्चर। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में सोमवार देर रात अवैध खनन की रोकथाम के लिए गई राजस्व टीम पर खनन माफिया ने हमला कर दिया। हमले में नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि दो लेखपाल घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने दो लेखपालों को कुछ समय के लिए बंधक भी बनाया था।
विज्ञापन


लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सदर धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में राजस्व विभाग की एक टीम अवैध खनन की रोकथाम के लिए रामनगर इमलिया गांव पहुंची थी। छापेमारी के दौरान खनन माफिया ने टीम पर अचानक हमला कर दिया। इस दौरान टीम में शामिल लेखपाल कुंवर बृजेश सिंह, सुमित कुमार और अन्य लेखपालों को भी चोटें आईं।

बंधक बनाने और इलाज की जानकारी

हमलावरों पर दो लेखपालों को कुछ समय के लिए बंधक बनाने का भी आरोप है। घायल नायब तहसीलदार और लेखपालों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में कोतवाली नगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

पुलिस कार्रवाई और लेखपाल संघ की मांग

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश के साथ-साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ला ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नायब तहसीलदार मौके पर मौजूद थे और प्रशासन व पुलिस को इस घटना पर तत्काल और प्रभावी कदम उठाने चाहिए। लेखपाल संघ ने टीम की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें