सुल्तानपुर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जौनपुर के दो वांछित आरोपियों अमरनाथ और अरसनाल के पैरों में गोली लगी। दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए लंभुआ सीएचसी भेजा गया।
सुल्तानपुर में कोतवाली देहात के कामतागंज-बभनगवां मोड़ पर रविवार देर रात पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान हुई, जिसमें जौनपुर के दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस ने इलाज के लिए लंभुआ सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में अभियुक्त अमरनाथ (42 वर्ष), निवासी सबरहल, शाहगंज के दाहिने पैर और अरसनाल निवासी मजडीहा, थाना शाहगंज, जौनपुर के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली देहात में 8 नवंबर, को वाहन चोरी से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्त इसी मामले में वांछित थे।
अभियुक्त अमरनाथ का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना बरदह आजमगढ़ में और थाना सरायमीर आजमगढ़ में मामले दर्ज हैं। वहीं, अभियुक्त अरसनाल के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं। इनमें थाना शाहगंज जौनपुर में शामिल हैं। दोनों पर सुल्तानपुर के वर्तमान वाहन चोरी मामले में भी धाराएं लगी हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि आरोपियों का लंभुआ सीएचसी में इलाज जारी है। अन्य विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।