फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी अर्टिगा कार, तीन युवकों की मौत, तीन गंभीर

Wed, 07 Oct 2026 09:15 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

हादसा धनपतगंज थाना क्षेत्र के सुखबड़ेरी के पास हुआ। अर्टिगा में छह लोग सवार थे और सभी लखनऊ से देवरिया जा रहे थे। कार सवार एक घायल का कहना है कि सभी लोग नींद में थे, इसी दौरान हादसा हो गया। उन्हें दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह करीब सवा पांच बजे तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने पहले कुमारगंज अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर वहां से तीनों को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


हादसा धनपतगंज थाना क्षेत्र के सुखबड़ेरी के पास हुआ। अर्टिगा में छह लोग सवार थे और सभी लखनऊ से देवरिया जा रहे थे। मृतकों की पहचान देवरिया निवासी नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और अनिकेत (24) के रूप में हुई है। घायलों में देवरिया के लार थाना क्षेत्र के लखौरा निवासी आनंद यादव (23), तैयर बुजुर्ग निवासी राजू (22) और पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के जमुनी निवासी जयंतो शर्मा (30) शामिल हैं।

घायल जयंतो शर्मा ने बताया कि वह टेनिस खिलाड़ी हैं। सभी लोग लखनऊ में खेलकर देवरिया लौट रहे थे। यात्रा के दौरान कार में सवार सभी लोग नींद में थे, इसी दौरान हादसा हो गया। उन्हें दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें