अयोध्या में कराटे चैंपियनशिप में ट्रॉफी के साथ मौजूद जिले के खिलाड़ी।
- फोटो : अयोध्या में कराटे चैंपियनशिप में ट्रॉफी के साथ मौजूद जिले के खिलाड़ी।
सुल्तानपुर। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ अयोध्या की ओर से गत रविवार को अयोध्या के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित स्टेट लेवल ओपन कराटे चैंपियनशिप में जिले को दूसरा स्थान मिला है। इसमें 12 जिलों की टीम ने प्रतिभाग किया। ओवर ऑल चैंपियनशिप में जीत का खिताब अयोध्या को मिला, जबकि दूसरे स्थान पर सुल्तानपुर की टीम रही। कराटे संघ के सचिव गिरिजा शंकर पांडेय ने बताया कि चैंपियनशिप में जिले के 18 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें सानिध्य को स्वर्ण पदक मिला। जूही, विभा, अपेक्षा, राहुल राज पटेल को रजत पदक मिला। शिवा यादव, जिया, प्रत्युष, अविरल कांत, अनुलव कांत, दीक्षा, हर्षिता, देवांश, विराट, अयान सिंह, शौर्य, दीपांशु को कांस्य पदक मिला। जिले की टीम दूसरे स्थान पर रही। खिलाड़ियों की सफलता पर प्रशांत सिंह, बिंदू श्रीवास्तव, कोमल अभिनव पांडेय ने खुशी जताई है।