फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: युवक को जहर देने के मामले में दुकान मालिक सहित पांच पर हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। खाद-बीज की दुकान पर काम करने वाले युवक की मौत के मामले में मृतक की मां की तहरीर पर लंभुआ कोतवाली पुुलिस ने दुकान मालिक सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के पीपरपुर के टिकावर निवासी सरिता सिंह के आरोप के मुताबिक उनका पुत्र प्रकाश उर्फ हर्ष सिंह लंभुआ के मामपुर निवासी सुशील सिंह की चौकिया रोड पर स्थित खाद बीज की दुकान पर कई वर्षों से काम कर रहा था। उसकी कमाई दुकानदार ले लेता था। आरोप है कि जब उनका लड़का खाद बीज दुकान मालिक से अपने पैसे की मांग करता था तो वह मना कर देता था। गत 20 सितंबर को दुकान मालिक सुशील ने फोन करके पैसे का हिसाब करने के लिए प्रकाश को अपनी दुकान पर बुलाया था।
आरोप है कि दुकान मालिक सुशील सिंह, फौजदार सिंह, सुशील सिंह का नौकर ठाकुर, गौरव सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति ने जहर खिलाकर प्रकाश की हत्या कर दिया। जहर खिलाने की बात उसने अपनी दोनों बहनों से फोन करके बताया था। दुकान मालिक ने सीसीटीवी में रिकॉर्ड फुटेज भी डिलीट कर दिया। कोतवाल संदीप राय ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें