फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सुल्तानपुर बना प्रांतीय खेलकूद समारोह का चैंपियन

Fri, 11 Sep 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विद्या भारती के 37वें प्रांतीय खेलकूद समारोह में सुल्तानपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑलओवर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर सुल्तानपुर संकुल ने सर्वाधिक 231 अंक हासिल किए। 183 अंक के साथ केशव संकुल दूसरे और 123 अंक के साथ माधव संकुल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, सिरवारा मार्ग में बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का समापन हुआ। काशी प्रांत के नौ संकुलों के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, दौड़ और लंबीकूद समेत विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। एथलेटिक्स के तरुण वर्ग में सिरवारा मार्ग विद्यालय के अमित निषाद ने 100 मीटर दौड़, लंबीकूद और ट्रिपल जंप में प्रथम स्थान हासिल कर तीन स्वर्ण पदक जीते। बाल वर्ग में आदर्श मौर्य ने 100 और 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान पाया, जबकि लंबीकूद में दूसरे स्थान पर रहे। किशोर वर्ग में आदर्श पाल ने 100 और 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। तरुण वर्ग की बालिका स्पर्धाओं में विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, विवेकानंद नगर की खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता में सुल्तानपुर, कादीपुर, केशव, माधव, प्रतापगढ़, गाजीपुर, काशी और सोनभद्र समेत काशी प्रांत के नौ संकुलों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का संयोजन शारीरिक प्रमुख जगदंबा प्रसाद तिवारी ने किया। समरोह में मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति के सदस्य रुपेश कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि आरएसएस के जिला प्रचारक देवदत्त, प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्रा समेत विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्रबंधक प्रो. एचडी राम, वालीबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मुनेंद्र मिश्र ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें