फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: ट्रक के कंटेनर में रस्सी से लटका मिला चालक का शव, एयर स्ट्रिप के पास घटना से मचा हड़कंप

Wed, 26 Aug 2026 09:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

Accident in Sultanpur:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह अरवल कीरी करवत के पास ट्रक चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कंटेनर से लटका मिला।
विज्ञापन
सुल्तानपुर में हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह अरवल कीरी करवत के पास ट्रक चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कंटेनर से लटका मिला। अरवल कीरी करवत एयर स्ट्रिप के पास शव मिलने की सूचना पर यूपीडा पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के शीला गांव निवासी ओम प्रकाश (44) पुत्र देवी दास के रूप में हुई। वह ट्रक चालक था और करीब एक महीने पहले ट्रक लेकर घर से निकला था। बुधवार को ट्रक गाजीपुर से लखनऊ की ओर जा रहा था।

मौके पर ट्रक के कंटेनर के एक हिस्से से रस्सी बांधकर दूसरे हिस्से की ओर चालक का शव लटका मिला। पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर घटनास्थल की जांच की। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की मौत से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


मौत कैसे हुई, जांच में जुटी पुलिस
चालक की मौत को लेकर फिलहाल स्थिति साफ नहीं है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वह ट्रक के कंटेनर के भीतर कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें