सुल्तानपुर। औषधि विक्रेता संघ ने 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी फार्मेसी बंद के बावजूद जनहित को सर्वोपरि मानते हुए सुल्तानपुर की सभी दवा दुकानें व फार्मेसी खुली रहेंगी। सुल्तानपुर औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष सतीश सिंह ने कहा कि औषधि विक्रेता समाज अपनी व्यावसायिक समस्याओं एवं चुनौतियों के समाधान के लिए सदैव एकजुट है। मरीजों की सुविधा व स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए दवा दुकानों को बंद करना उचित समाधान नहीं है।
मीडिया प्रभारी दीपक जायसवाल ने कहा कि अवैध व अनियमित ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म, नकली व निम्नस्तरीय दवाओं की बढ़ती समस्या, दवाओं के दुरुपयोग तथा असमान व्यापारिक नीतियों जैसी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को प्रभावी व ठोस कदम उठाने चाहिए, लेकिन दवा उपलब्धता बाधित नहीं होनी चाहिए।