फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अमेठी को हराकर सुल्तानपुर बना चैंपियन

Thu, 12 Dec 2024 06:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मंडलीय प्रतियोगिता में विजयी कंपोजिट विद्यालय खुदौली के वॉलीबाल ​खिलाड़ी
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। अयोध्या में आयोजित दो दिवसीय मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय खुदौली की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है। वाॅलीबाॅल में जिले का प्रतिनिधित्व कर रही टीम ने अमेठी को हराकर मंडलीय चैंपियनशिप हासिल कर ली है। बालिकाओं की यह टीम अब राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन


डाॅ. भीमराव आंबेडकर संस्थान, अयोध्या में आयोजित दो दिवसीय मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में बालिकाओं की जिले की वाॅलीबाॅल टीम का प्रतिनिधित्व लंभुआ विकास खंड के खुदौली कंपोजिट विद्यालय की टीम ने किया था। टीम के साथ गए सहायक अध्यापक ओम प्रकाश ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि टीम की बालिकाएं अब राज्य स्तरीय रैली के लिए चयनित हुई हैं। टीम में गुलसबा, हिना, सोनी यादव, सिंधू, जरीना, साहिबा, नेहा, अंजली शामिल हैं। टीम के साथ शिक्षक अनीता देवी, राम अकबाल सरोज, संतोष कुमार सिंह, संदीप गोस्वामी, महेंद्र प्रताप यादव, प्रशांत त्रिपाठी, संजय कुमार मिश्र भी गए थे।
विज्ञापन

600 मीटर दौड़ में अनुश्री रहीं अव्वल
कुड़वार। अयोध्या में आयोजित परिषदीय विद्यालयों की मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लोरिकपुर सरकौड़ा निवासी कंपोजिट विद्यालय कुड़वार प्रथम की कक्षा-सात की छात्रा अनुश्री मिश्रा ने 600 मीटर में प्रथम व चार सौ मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खेलों की मंडल स्तरीय रैंकिंग में अनुश्री मिश्रा को चैंपियनशिप का खिताब मिला। कंपोजिट विद्यालय सुरजीपुर के छात्रों ने मंडलीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को एडी बेसिक कौस्तुभ सिंह ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में अभिभावक पंकज, दिनेश मिश्रा, व्यायाम शिक्षक धर्मेन्द्र तिवारी, अशरफ मोईद, मनोज मौर्य, दिनेश शुक्ल भी बच्चों के साथ गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें