सुल्तानपुर में भीषण हादसा हो गया। 25 वर्षीय शुभम के रूप में हुई है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। बल्दीराय सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस एक युवक को घायल अवस्था में लाई थी
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के बीही गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जा रही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक नवजात बच्ची बाल बाल बच गई है।
विज्ञापन
यह हादसा रात लगभग 11 बीही गांव के पास हुआ। कार रेलिंग तोड़ते हुए एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरी। कार में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे, जो आजमगढ़ में छठ पूजा मनाकर लखनऊ लौट रहे थे।
सभी घायल लखनऊ रेफर
मृतक की पहचान 25 वर्षीय शुभम के रूप में हुई है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। बल्दीराय सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस एक युवक को घायल अवस्था में लाई थी, जिसे डॉ. सरिता ने 'ब्रॉड डेड' घोषित किया। पांच अन्य घायलों को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे में परिवार की दो माह की बच्ची सुरक्षित बच गई। बल्दीराय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।