फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धम्मौर क्षेत्र के रामापुर गांव निवासी विजय कुमार की पुत्री शालिनी (16) बुधवार रात भोजन करके अपने कमरे में सोने चली गई। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने कमरे के अंदर पंखे के हुक के सहारे उसका शव लटका देखा। शालिनी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतारा। एसओ श्याम सुंदर के मुताबिक परिजनों ने बताया कि शालिनी काफी दिनों से अवसाद में थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें