फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विद्यावती। फाइल फोटो - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भदैंया क्षेत्र के जगदीशपुर निषाद बस्ती निवासी विनोद की पत्नी विद्यावती (38) का शव बृहस्पतिवार की रात कमरे में रस्सी के फंदे से लटका पाया गया। विद्यावती बीमारी के इलाज को लेकर परेशान चल रही थी।
विज्ञापन

उसके इलाज में काफी रुपये खर्च हो रहे थे। बृहस्पतिवार को विद्यावती पति के साथ कामतागंज में चिकित्सक को दिखाने गई थीं। घर लौटने के बाद विद्यावती एक कमरे में चली गईं। रात तक वह बाहर नहीं निकली तो बच्चे और पति कमरे में पहुंचे। विद्यावती का शव छत के सहारे रस्सी के फंदे से लटक रहा था। बगल में एक सीढ़ी भी लगी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक विनोद बाध बनाकर बेचता है। बाध से ही वे पूरे परिवार का खर्च चलाते हैं। विद्यावती के चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी कंचना (21), अर्चना (18), बेटा दिलीप (14) और सबसे छोटी बेटी रीशू (11) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें