फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई के लिए पांच को 36 घंटे बंद होगी चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किसान सहकारी चीनी मिल पांच फरवरी को पहली सफाई के लिए बंद होगी। करीब 36 घंटे बाद छह फरवरी को मिल का संचालन फिर शुरू हो सकेगा। इस बीच गन्ना खरीद भी बंद रहेगी। मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि पहली सफाई के लिए चीनी मिल पांच फरवरी की सुबह छह बजे बंद की जाएगी।
विज्ञापन

36 घंटे बाद छह फरवरी की शाम को मिल का संचालन फिर शुरू होगा। बताया कि मिल की बंदी को देखते हुए वाह्य गन्ना क्रय केंद्रों पर तीन फरवरी व मिल गेट पर चार फरवरी को दो बजे तक अंतिम गन्ना खरीद की जाएगी।
सामान्य सफाई बाद फिर वाह्य क्रय केंद्रों पर पांच फरवरी तथा मिल गेट पर छह फरवरी की शाम छह बजे से गन्ना खरीद शुरू होगी। किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक प्रताप नारायण ने बताया कि अभी तक 3,28,500 क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। मिल को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए प्रथम सफाई का कार्य कराने के लिए मिल को 36 घंटे के लिए बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें