फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: किसानों के खातों में पहुंचा गन्ना भुगतान, लौटी मुस्कान

Fri, 13 Mar 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किसान सहकारी चीनी मिल ने बृहस्पतिवार को किसानों के बकाया गन्ना भुगतान की राशि उनके बैंक खातों में भेज दी। दोपहर बाद से खातों से लिंक मोबाइल नंबरों पर भुगतान के मेसेज आते रहे, जिससे किसानों में खुशी दिखी। महमूदपुर के किसान राम अनुज सिंह ने बताया कि उनके खाते में 2.40 लाख रुपये जमा हुए। भटपुरा के किसान राजेश वर्मा को लगभग एक लाख रुपये मिले, जबकि महादेवपुर के हरिप्रसाद के खाते में करीब चार लाख रुपये पहुंचे। किसानों ने कहा कि अब डीजल, खाद, बीज और कीटनाशक खरीदने में आसानी होगी। साथ ही गन्ने की बोआई भी समय से हो सकेगी। उन्होंने चीनी मिल प्रबंधन का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें