फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों को जल्द मिलेगी पर्ची: मेनका गांधी

Thu, 08 Feb 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर में बुधवार को जनता दर्शन के लिए जातीं सांसद। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सांसद मेनका गांधी बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर जिले में पहुंचीं। उन्होंने गन्ना किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से लेते हुए यूपी शुगर मिल फेडरेशन लखनऊ के एमडी रमाकांत पांडेय से फोन पर बातकर पर्ची दिए जाने के लिए संबंधित को निर्देशित करने को कहा। इस पर प्रबंध निदेशक ने आश्वस्त किया कि जल्द ही गन्ना किसानों को पर्ची जारी की जाएगी। बीते दिनों किसान यूनियन के नेताओं ने सांसद से गन्ना पर्ची बंद किए जाने की शिकायत की थी।
विज्ञापन


तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन सांसद मेनका गांधी का पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के कूरेभार बाईपास पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सांसद ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को एक-एक बूथ पर जीत दिलाने के लिए जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने लोकतंत्र सेनानी पत्रकार एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद कृष्ण जायसवाल के निधन पर उनके आवास जाकर शोक संवेदना जताई। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सांसद जयसिंहपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत जासापारा में आयोजित चौपाल और पीपी कमैचा में विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगी।
विज्ञापन


इसके बाद वे राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल की माता के निधन पर उनके गांव बनभोकार जाकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रात्येश सिंह बंटी, प्रभाकर शुक्ल, काली सहाय पाठक, राम अभिलाष सिंह व अखिलेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें