दूबेपुर (सुल्तानपुर)। मेडिकल कॉलेज से बुधवार को टीबी से पीड़ित मरीज को सीटी स्कैन सेंटर पर जांच के लिए भेजा गया। वहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रॉमा सेंटर से परिजन शव को लेकर घर चले गए।
कूरेभार क्षेत्र निवासी विकास यादव (28) शहर के बढ़ैयावीर मोहल्ले में रहता था। वह टीबी से पीड़ित था। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। मेडिकल कॉलेज में बुधवार सुबह विकास की हालत बिगड़ गई। वहां से चिकित्सकों ने उसे जांच के लिए सीटी स्कैन सेंटर भेजा। वहां जांच के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई तो टेक्नीशियनों ने उसे ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सक डॉ. समीर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को एंबुलेंस से लेकर घर चले गए।