फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डीजल, पेट्रोल व रसोईगैस का भंडारण पर्याप्त

Thu, 21 May 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कलेक्ट्रट सभागार में बृहस्पतिवार शाम जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने डीजल, पेट्रोल एवं घरेलू गैस सिलिंडरों की निर्बाध आपूर्ति को लेकर बैठक की। कंपनी के अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद डीएम ने जिले में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस का भडारण पर्याप्त बताया। ग्राहकों की आपूर्ति बाधित होने की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संबंधित कंपनियों के विक्रय अधिकारी क्षेत्रों का भ्रमण करके उपभोक्ताओं को जरूरतों के मुताबिक ईंधन व गैस उपलब्ध करा रहे हैं। कहा कि कृत्रिम परेशानी न पैदा होने पाए, अधिकारी इसका ध्यान रखें। बताया कि जिला पूर्ति कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। परेशानी पर उपभोक्ता मोबाइल नंबर 9120098526, 7800900041 व 9696282871 पर संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रत्नप्रिया, डीएसओ जीवेश मौर्या सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें