फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। पाकड़पुर गांव में शनिवार की सुबह एक लापता युवक का शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करौंदीकलां थाना क्षेत्र के पाकड़पुर गांव निवासी नागेंद्र प्रताप सिंह का बेटा शिवम सिंह (22) शुक्रवार सुबह नौ बजे घर से निकला था। देर शाम तक शिवम घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार सुबह गांव के बाहर स्थित कर्मवीर बाबा धाम के पास चिलबिल के पेड़ के सहारे शिवम का शव रस्सी के सहारे फंदे से लटकता मिला।
सुबह खेत गए लोगों ने शव लटकता देखा तो सन्न रह गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले लिया। एसओ चंद्रशेखर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
करौंदीकलां। पाकड़पुर गांव निवासी नागेंद्र प्रताप सिंह के परिवार में पत्नी अर्चना सिंह, दो बेटे हैं। बड़ा बेटा कानपुर में रहता है जबकि शिवम अपनी मां के साथ ही गांव में रहता था। शिवम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें