फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष को वकीलों ने बुरी तरह पीटा

Sat, 04 Jan 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीवानी न्यायालय में शनिवार को बाइक चोर की सिफारिश करना सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष को भारी पड़ गया। न्यायालय से बाहर आते समय उन्हें आरोपी का पैरोकार बताते हुए कुछ वकीलाें ने पीट दिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस चोरी के आरोपी और सुभासपा नेता को ले आई। सुभासपा नेता का मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के बाद घर भेज दिया गया। इधर, पुलिस चोरी के आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
दीवानी न्यायालय के बाहर शनिवार दोपहर बाइक चोरी करने के आरोप में एक संदिग्ध व्यक्ति को वकीलाें ने पकड़ा। उसे दीवानी न्यायालय ले जाया गया, वकील उससे पूछताछ कर रहे थे। तभी शहर के सीताकुुंड निवासी व सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा भी पहुंचे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि न्यायालय परिसर में चोरी के आरोपी की सिफारिश के दौरान उनकी अधिवक्ताओें से बहस हो गई। वह न्यायालय से बाहर निकले। आरोप है कि कोर्ट से बाहर निकलते समय उन पर अजनबी लोगों ने हमला कर दिया। वह पहचान नहीं सके। हमलावरों ने उन्हें मारापीटा।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर नारद मुनि सिंह ने बताया कि दीवानी न्यायालय गए सुभासपा नेता को मारपीट में चोट लग गई थी। उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है। पकड़े गए दूसरे व्यक्ति से पूछताछ चल रही है।
सुभासपा नेता अखिलेश शर्मा ने बताया कि हमला करने वाले व्यक्तियों को वह पहचान नहीं सके हैं। वह किसी की पैरोकारी में नहीं गए थे। मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें