फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी

Sat, 04 Oct 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जनता इंटर कॉलेज कूरेभार में शनिवार को मिशन शक्ति-5 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों 112, 1090, 1098, 181, 108, 102, 1930 की जानकारी दी। पुलिस ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लगभग 300 छात्र, 150 छात्राएं और विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, कांस्टेबल राहुल कुमार, महिला कांस्टेबल अंजूलता सिंह, आकांक्षा यादव व प्रियंका शामिल रहे।
उधर, भदैंया में कोतवाली देहात की मिशन शक्ति टीम ने शनिवार को कामतागंज स्थित एसएसए इंटर काॅलेज में छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न योजनाओं, कानूनों व हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस दौरान आरक्षी अक्षय शुक्ला, आरक्षी विशाल राजभर, महिला आरक्षी नीलम सिंह सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें