सुल्तानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद नगर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के सचिव एडीजे अभिषेक सिन्हा ने कहा कि कानून की जानकारी विद्यार्थियों को भी होनी चाहिए। कानून जीवन के हर स्तर पर प्रभावी है।
कानून ऐसे आरोपियों की भी मदद करता है जिन्हें कोई कानूनी सहायता नहीं मिल रही हो। उन्होंने खो-खो, टेबल टेनिस, ताईक्वांडो व वाॅलीबाल की प्रतियोगिता में 17 स्वर्ण पदक पाने वाले खिलाड़ियों को पदक व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। पीएलवी सतीश पांडेय, योगेश यादव, अंजू सिंह, अधिवक्ता आशीष अग्रवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य बलवंत सिंह ने भी शिविर को संबोधित किया।