फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़कों पर दुकानें, जाम में फंसे वाहन

Tue, 07 Nov 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर में चौक इलाके में लगे जाम से बेखबर केले खाकर का आनंद लेता गार्ड।   -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एक तो पहले ही शहर अतिक्रमण के चलते जाम से जूझ रहा है। ऊपर से लोग दीपावली की खरीदारी के लिए निकल पड़े। उधर, स्कूलों की छुट्टी हुई तो दिन में करीब एक बजे से ही शहर जाम हो गया। आधी सड़कों पर दुकानें सजी होने के कारण वाहनों को आने-जाने के लिए संकरी सी सड़क बची। उस पर भी जहां बड़े वाहन आ गए। वहां जाम लग गया।
विज्ञापन


सोमवार को यह नजारा शहर में रोडवेज बस स्टेशन से लेकर अमहट चौराहे तक और मेडिकल कॉलेज से लेकर डाकखाना चौराहे तक नजर आया। बाधमंडी हो या चौक, कहीं भी वाहन चलना तो दूर पैदल चलना तक दुश्वार नजर आ रहा था। पैदल यात्री भी जैसे-तैसे वाहनों के पहिये फलांग कर आते-जाते देखे गए। दोपहर से शुरू हुआ जाम का यह सिलसिला रात आठ बजे तक बना रहा।


मेडिकल कॉलेज गेट के पास जबर्दस्त जाम लगा हुआ था। वाहन रेंग भी नहीं रहे थे बल्कि रह-रह कर खिसक रहे थे। बीच में एक स्कूली वैन फंसी थी। उसमें बच्चे कभी आगे तो कभी पीछे निहार रहे थी। इस वैन ने करीब 300 मीटर की दूरी आधे घंटे में तय की।
विज्ञापन


चौक तो यों ही अपने जाम के लिए जाना जाता है। किंतु सोमवार को वाहनों की कसाकसी रोज से कहीं ज्यादा रही। पैदल यात्री जैसे-तैसे डिवाइडर से होकर गुजर रहे थे। आधी से ज्यादा सड़क दुकानों के हवाले थी और राहगीर वाहन लेकर मजबूर भाव से परेशान हो रहे थे।

मेडिकल कॉलेज से आगे बढ़ने पर सामान्यत: गभड़िया पुल से जाम हल्का होने लगता है किंतु सोमवार को पूरा ओवरब्रिज वाहनों से ठसाठस भरा हुआ था। यहां कई वाहन चालक लौटने का मन बनाते दिखे लेकिन जाम ऐसा था कि लोग घूमना तो दूर चल भी नहीं पा रहे थे।

मालगोदाम के पास भी जबर्दस्त जाम था। यहां भी कई छोटे स्कूली वाहन जाम में फंसे थे। बच्चे पसीना पोंछ रहे थे। आगे-पीछे वाहनों के हार्न का शोर गूंज रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें