फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान में विद्यार्थी पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के वैदहा गांव स्थित मॉडल इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को स्कूल चलो अभियान का आयोजन किया गया। बच्चों ने नाट्य मंचन किया। इस दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन

बुधवार को मॉडल इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह यादव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य ओपी चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। खंड शिक्षा अधिकारी जयसिंहपुर अरविंद सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद स्कूल चले हम विषय पर आधारित नाटक मंचित हुआ।
अतिथियों ने आरती, आकाश यादव, माधुरी प्रजापति, अभिज्ञान, शिखा, विशाल यादव, प्रियांशु पाल, गुलशन कुमार, अर्चिता शर्मा, रानी, अंशिका चौरसिया, साक्षी, पायल, विवेक समेत कई मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका कांति सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर जयप्रकाश, विपिन वर्मा, सर्वेश सिंह, अमित दीक्षित व श्रद्धा सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें