फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तैराकी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम

Tue, 14 Jul 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पंत स्टेडियम के तरणताल में तैराकी करते ​खिलाड़ी। स्रोत- खेल विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हाजी हनीफ मेमोरियल इंटर कॉलेज लोलेपुर की ओर से आयोजित जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता सोमवार को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य माजिद अहमद ने किया। एमजीएस इंटर कॉलेज ने ऑल ओवर चैंपियन का खिताब जीता।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सीनियर छात्र वर्ग में एमजीएस के शिवम निषाद ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंशुल कुमार ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर बटरफ्लाई में पहला स्थान हासिल किया। हलियापुर इंटर कॉलेज के अंश ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल और मोनू निषाद ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक में जीत दर्ज की।

एमएसवी के सचिन ने 400 मीटर फ्रीस्टाइल और सचिन कुमार निषाद ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर छात्र वर्ग में एमजीएस के सुमित ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर बैक स्ट्रोक और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


सब जूनियर छात्र वर्ग में एमजीएस के अजीत ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल और प्रदीप निषाद ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक में जीत हासिल की। एमएसवी के प्रांजल ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक में पहला स्थान प्राप्त किया।

छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता में एमजीएस इंटर कॉलेज की छात्राओं शिवानी निषाद, अंशिका निषाद, सुनीता निषाद, नंदिनी और पायल निषाद ने भाग लिया। इन सभी की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में तैराकी कराकर टाइमिंग जांची गई।

ये पांचों छात्राएं 18 जुलाई को सुल्तानपुर में होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका स्टेडियम कोच आनंद श्रीवास्तव, चंचल भट्टाचार्य, वीरेंद्र निषाद और देवेंद्र निषाद ने निभाई।

प्रतियोगिता के समापन पर दिलीप सिंह और मो. मजहर ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। राजेश कुमार कनौजिया, बम बहादुर यादव और प्रदीप यादव ने संपूर्ण प्रतियोगिता का सुचारू रूप से आयोजन कराया। क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर, प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह, मुनेंद्र मिश्रा, डॉ. अजय सिंह, दीपक सिंह, श्यामलाल निषाद, सुमित श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें