फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ट्रैक पर मिला छात्र का शव

Fri, 22 Aug 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अयोध्या-प्रयागराज रेलखंड पर पयागीपुर के पहलवान वीर बाबा के पास छात्र का शव मिलने के बाद इकट्ठा
विज्ञापन
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। पयागीपुर चौराहे के निकट रेल ट्रैक पर बृहस्पतिवार दोपहर एक छात्र का शव पड़ा मिला। आशंका जताई गई है कि ट्रेन की चपेट में आने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

हनुमंतनगर (पयागीपुर देहात) निवासी सत्यप्रिय पांडेय के पुत्र आशुतोष (18) बृहस्पतिवार सुबह घर से बिना किसी को कुछ बताए निकाला था। दोपहर लगभग 12 बजे पहलवान वीर बाबा धाम के पास वह ट्रैक पर लहूलुहान हालत में मृत पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने जानकारी आशुतोष के घर वालों व पुलिस को दी। पयागीपुर पुलिस चौकी व जीआरपी के सिपाहियों ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गए।

परिजनों ने बताया कि आशुतोष ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पिता सत्यप्रिय सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। हादसे से आशुतोष के परिवार वाले सदमे में हैं। उनकी मां आशा देवी व बड़े भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें