गोसाईगंज। मरियमपुर उमरी निवासी संजय की पुत्री शिवानी (16) का शव सोमवार सुबह घर के टिनशेड के नीचे बड़ेर के सहारे साड़ी के फंदे से लटका मिला। शिवानी एक निजी विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक रविवार शाम शिवानी ने खाना बनाया और परिवार के सदस्यों को खाना खिलाने के बाद सोने चली गई थी।
मकान कच्चा और जर्जर होने के कारण माता-पिता व अन्य सदस्य बाहर सोए थे, जबकि शिवानी टिनशेड के अंदर सोई थी। सोमवार सुबह मां शीला ने शिवानी का शव फंदे से लटका देखा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाया। गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)