फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर में घुसकर छात्र की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर में घुसकर छात्र की पिटाई
विज्ञापन

सुल्तानपुर। मुडिलाडीह बाजार में मंगलवार की देर शाम कोचिंग सेंटर में पढाई कर रहे एक छात्र की बाहर से पहुंचे दो युवकों ने पिटाई कर दी।
पिटाई से घायल छात्र को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर नोनरा गांव निवासी अविरल तिवारी (15) पुत्र संजय तिवारी क्षेत्र के सरस्वती इंटर कॉलेज झारखंड में हाई स्कूल का छात्र है। अविरल तिवारी मुडिलाडीह बाजार में एक कोचिंग सेंटर में ट्यूशन भी पढ़ता है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम अविरल कोचिंग सेंटर में पढ़ रहा था। तभी दो युवक वहां पहुंचे और अविरल पर हमला कर दिया। पिटाई से अविरल का सिर फट गया। चीख-पुकार के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों को देखकर दोनों हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

अविरल को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कादीपुर कोतवाल ओमवीर सिंह चौधरी ने बताया कि पिता संजय तिवारी की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। हमले के पीछे कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें