गोसाईगंज। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने शनिवार को अर्जुनपुर गांव पहुंचकर 13 वर्षीय छात्र राजकुमार को सम्मानित किया। गत पांच मई को गोमती नदी में नहाते समय चार लोग गहरे पानी में डूबने लगे थे।
हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि राजकुमार ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए तीन किशोरों की जान बचा ली थी। उसके इस वीरतापूर्ण कार्य की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। विधायक ने राजकुमार का उत्साहवर्धन करते हुए अंगवस्त्र भेंट किया और आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। संवाद