फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्कूल गया छात्र लापता, गुमशुदगी दर्ज

Fri, 22 Sep 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के बभनगंवा पुल के पास से बृहस्पतिवार को स्कूल गया कक्षा आठ का छात्र लापता हो गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बभनगंवा गांव निवासी अंकुर सिंह (14) पड़ोस के गांव बेलासदा के सांई बाबा संस्थान में कक्षा आठ का छात्र है। वह बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे घर से साइकिल लेकर स्कूल के लिए निकला था। छुट्टी होने के बाद भी उसके घर न पहुंचने पर परिजन जानकारी लेने स्कूल गए।


स्कूल में पता चला कि अंकुर स्कूल ही नहीं आया था। परिजनों का कहना है कि अंकुर ने एक दिन पहले शाम को घर पर बताया था कि चार पहिया वाहन से आए चार लोगों ने बुधवार को बभनगंवा पुल पर उसे कुछ सुंघा दिया था जिससे वह बेहोश हो गया था।
विज्ञापन


ऐसे में परिजनों ने इस आशंका में कोतवाली देहात में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक एसओ श्याम सुंदर ने बताया कि गुमशुदगी का केस दर्ज कर बच्चे की तलाश की जा रही है। अभी अपहरण जैसी बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें