फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 132 गांवों में फैला लंपी वायरस

Fri, 22 Sep 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के 132 गांवों में लंपी का वायरस फैल चुका है। 269 पशुओं को लंपी ने चपेट में ले लिया है। मवेशियों की बीमारी को लेकर पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल विभाग की ओर से टीकाकरण कराने व रोग ग्रसित पशुओं का इलाज किए जाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन



पशुपालन विभाग के मुताबिक लंपी से ग्रसित पशु के अन्य पशुओं के संपर्क में आने से बीमारी बढ़ती जा रही है। पशु चिकित्सकों का कहना है कि लंपी से ग्रसित पशुओं से सामान्य पशुओं को करीब 400 मीटर दूर रखा जाना चाहिए। इसके साथ ही कीटों से बचाव भी करना चाहिए।


ताजा आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा समय में 132 गांवों के 269 पशु लंपी की चपेट में आ चुके हैं। लगातार बढ़ रहे वायरस को देखते हुए विभाग की ओर से टीकाकरण कराने पर जोर दिया जा रहा है। विभाग के मुताबिक अभी तक एक लाख 25 हजार पशुओं का टीकाकरण कराया जा चुका है।
विज्ञापन



प्रभारी सीवीओ डॉ. शिवशंकर यादव ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित पशुओं का टीकाकरण पहले करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद अन्य पशुओं का टीकाकरण कराया जाएगा। बताया कि अभी तक जिले में लंपी से किसी पशु की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें