बीकापुर (अयोध्या)। क्षेत्र के सोनखरी निवासी मुनव्वर का पुत्र मजहर हुसैन (13) 31 मार्च की सुबह राम विद्यालय गुनधौर पढ़ने गया। वह कक्षा सात का छात्र है। विद्यालय से करीब 11 बजे घर लौटा और कुछ देर बाद खेलने के लिए निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं मिल सका। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार राय ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।