फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनभावनाओं के अनुरूप हो रहा राममंदिर का निर्माण : खन्ना

Mon, 03 Apr 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना।
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण जन भावनाओं के अनुरूप बन रहा है। रामनगरी के विकास में धन की काेई कमी नहीं आने दी जाएगी। ये बातें रविवार को रामनगरी पहुंचे वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहीं। उन्होंने अतीक अहमद से नजदीकी को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि जो लोग भी असामाजिक तत्वों के साथ खड़े होते हैं, जनता और कानून दोनों उन्हें नापसंद करते हैं। कानून अपना काम करेगा ही। सर्किट हाउस में पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने ये विचार रखे।
विज्ञापन

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद होने पर उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस का आंदोलन गलत है। कोर्ट के फैसले का सम्मान होना चाहिए। कोर्ट के फैसले पर उंगली उठाने का कोई मतलब नहीं।
उन्होंने कहा कि बीते वर्ष प्रदेश का बजट 6.15 लाख करोड़ रुपये का था जिसमें से 5.07 लाख रुपये रिलीज हो गए हैं। 82.4 प्रतिशत बजट का रिलीज होना अपने आप में एक उपलब्धि है। बताया कि नोएडा की तर्ज पर झांसी में बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉर्टी बनाई गई है। इस क्षेत्र के विकास के लिए यहां सरकार बड़ा निवेश कर रही है। यहां जमीनें और मैनपावर सस्ती है। रोड कनेक्टिविटी व ट्रेन कनेक्टिविटी भी अब अच्छी है। झांसी में एयरपोर्ट भी है। इसलिए सरकार ने यहां के लिए 8000 करोड़ रुपये का बजट दिया है। हजार करोड़ का बजट केवल टाउनशिप के लिए है।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने कोषागार व वित्त विभाग से संबंधित अधिकारियों के साथ एक औपचारिक बैठक भी की। इसमें उनके द्वारा दो दिन पहले सभी विभागों से लखनऊ मंगाई गई प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बजट संबंधी किसी तरह की दिक्कत हो तो अधिकारी तुरंत उन्हें बताएं। बैठक के बाद उन्होंने श्रीरामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन भी किया।
बैठक में एडी पेंशन नीरज श्रीवास्तव, डिप्टी रजिस्ट्रार फंड एवं सोसाइटी वंदना सिंह, मुख्य कोषाधिकारी सुधीर गंगवार, वरिष्ठ संभागीय लेखाधिकारी खाद्य राधेश्याम गुप्ता, जिला पंचायत के वित्तीय परामर्शदाता रवि कुमार व एडीए के वित्त अधिकारी मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें