फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रेल कर्मियों के हित के लिए जारी रहेगा संघर्ष

Sat, 01 Mar 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रेलवे के बरात घर में आयोजित कार्यक्रम में मंचस्थ वि​शिष्टजन। 
विज्ञापन
सुुल्तानपुर। रेलवे कर्मचारियों के हित में संघर्ष जारी रहेेगा। कई लंबित समस्याओं पर केंद्र सरकार से वार्ता चल रही है। ये बातें एआईआरएमएफ (ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन) के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र ने कहीं। वह शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के पास स्थित बरात घर में आयोजित एनआरएमयू के पूर्व शाखा मंत्री के अभिनंदन समारोह एवं डेलीगेट सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

समारोह एनआरएमयू के शाखा मंत्री सुरेश चंद द्विवेदी के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित किया गया था। एआईआरएमएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार ने अभी तक कई लंबित मुद्दे का निस्तारण नहीं किया है। इन मसलों पर संगठन की केंद्र सरकार से वार्ता भी चल रही है। उन्होंने पूर्व शाखा मंत्री को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम को विभूति मिश्र, आरके पांडेय, राकेश मणि यादव, सुधीर तिवारी ने भी संबोधित किया।
आसिम सज्जाद बने शाखा मंत्री
इसके बाद शाखा मंत्री के खाली पद का चुनाव भी किया गया। इसमें सर्वसम्मति से आसिम सज्जाद को शाखा मंत्री चुना गया। कार्यक्रम में केशव गुप्ता, ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव, केपी यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अनिल कुमार पांडेय, कैलाश चंद मीणा, भूपेंद्र सिंह, केदार सिंह, हिमांशु चौबे, दिनेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें