फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एचडी नाइट विजन कैमरे से स्ट्रांग रूम की निगरानी

Thu, 09 Jan 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी तेज हो गई है। नकल रोकने और स्ट्रांग रूम की गतिविधियों पर निगरानी के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। प्रश्नपत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं पर नजर रखने के लिए स्ट्रांग रूम में एचडी नाइट विजन कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम में कैमरे लगाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। नाइट विजन कैमरों से रात के समय भी स्ट्रांग रूम की गतिविधि को देखी जा सकेगी। कैमरों को जीआईसी के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। यहां से सभी परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम की निगरानी आसानी से हो सकेगी।
जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 127 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर मीडिएट के कुल 79 हजार 666 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। इसमें हाईस्कूल में 39785 और इंटर मीडिएट में 39881 परीक्षार्थी शामिल हैं। नकलविहीन बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को बोर्ड की तरफ से तमाम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा कक्ष व स्ट्रांग रूम की रिकॉर्डिंग छह माह तक सुरक्षित रखनी होगी।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की जो डीबीआर लगेगी, उसमें 30 दिन की रिकॉर्डिंग की क्षमता होगी। नाइट विजन कैमरे ऐसे स्थान पर लगाए जाएंंगे, जहां से स्ट्रांग रूम के प्रवेश द्वार को खोलने की पूरी गतिविधि कैद हो।
जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि स्ट्रांग रूम में नाइट विजन कैमरे लगाने की तैयारी चल रही है। बोर्ड परीक्षा के पहले सारी तैयारी चाक-चौबंद कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें