फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन के लिए स्थगित हुई हड़ताल

Thu, 31 Dec 2015 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर  प्रकरण को लेकर बृहस्पतिवार को भी यूपी फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर्स/ऑफिसर्स  एसोसिएशन व अराजपत्रित अधिकारी-कर्मचारी संगठन का धरना जारी  रहा। हड़ताल की वजह से पीडीएस के राशन की उठान निर्धारित तिथि के अंतिम दिन भी नहीं हो सकी। शाम को बातचीत के बाद संगठन ने 10 दिन के हड़ताल को स्थगित कर दिया है। शुक्रवार से राशन की उठान होगी।
विज्ञापन



अंबेडकरनगर प्रकरण को लेकर विपणन विभाग की हड़ताल महीने के आखिरी दिन भी जारी रही। हड़ताल से पीडीएस के राशन की उठान निर्धारित तिथि के अंतिम दिन भी नहीं हो सकी। धान खरीद भी बंद रही। हालांकि शासन स्तर पर संगठन से वार्ता के बाद पदाधिकारियों ने 10 दिन के लिए हड़ताल शाम को स्थगित कर दी। हड़ताल स्थगित होने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

एडीएम प्रशासन कृष्णलाल तिवारी ने बताया कि शुक्रवार से राशन की उठान होगी। बताया कि वितरण तिथि बढ़ाई जाएगी। इधर, गुरुवार को धरने दे रहे अधिकारियों-कर्मचारियों ने मुकदमा वापस नहीं लेने पर फिर आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। धरने का नेतृत्व मुबस्सिर हुसैन व सूर्यप्रकाश मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें