सरकार के 'एस्मा' का असर जिले में स्वास्थ्य कर्मचारियों पर नहीं दिखा। स्वास्थ्य कर्मचारी बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। हालांकि दूसरे दिन की हड़ताल में नर्सेज संघ शामिल नहीं हुआ। लैब टैक्नीशियन, फॉर्मासिस्ट के हड़ताल पर होने से मरीजों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
स्वास्थ विभाग के डिप्लामा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, यूपी लैब टेक्नीशियन, आप्टोमेट्रिस्क के कर्मचारी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल को रद्द करने के लिए प्रदेश सरकार ने छह माह की अवधि तक एस्मा लगा दिया है। बावजूद इसके बुधवार को भी जिला अस्पताल के परिसर मे धरने पर बैठे डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन पर इसका कोई असर नहीं दिखा।
एसोसिएशन ने धरना देकर एक बार फिर अपनी 11 सूत्री मांगों को दोहराया। एसोसिएशन के मंत्री देवेंद्र मिश्र ने कहा कि यदि सरकार जल्द मांगों को पूरा नहीं करती तो अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा। दूसरी तरफ एस्मा लागू होने के बाद नर्सेज संघ काम पर लौट गया। स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से दूसरे दिन भी मरीजों को दवाएं नहीं मिल सकीं।