फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दुर्गा पूजा से पहले सुधरेंगी शहर की सड़कें

Thu, 03 Sep 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर का घंटाघर-सब्जी मंडी मार्ग। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दुर्गा पूजा महोत्सव से पहले शहर की प्रमुख सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने की तैयारी में जुट गई है। करीब 20 लाख रुपये की लागत से क्षतिग्रस्त सड़कों का पैचवर्क कराया जाएगा। विसर्जन शोभायात्रा मार्ग को प्राथमिकता देते हुए नवरात्र शुरू होने से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


इस बार 11 अक्तूबर से नवरात्र शुरू होगा। साथ ही शहर में दुर्गा पूजा महोत्सव की रौनक बढ़ने लगेगी। दशहरे पर आयोजन भव्य रूप लेता है। महोत्सव देखने के लिए आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। नगर पालिका की योजना के तहत घंटाघर, चौक, डाकखाना चौराहा, नॉर्मल चौराहा, सीताकुंड रोड और तिकोनिया पार्क समेत अन्य प्रमुख स्थानों की क्षतिग्रस्त सड़कें दुरुस्त की जाएंगी।

विभागीय स्तर पर इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूजा समितियों की ओर से बनाए जाने वाले पंडालों के आसपास की सड़कों और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए विसर्जन पथ समेत प्रमुख पूजा स्थलों के आसपास जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें