भीषण उमस भरी गर्मी से शनिवार की रात न्यूनतम तापमान बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात को जनजीवन बेहाल हो गया। हालांकि रविवार को दोपहर में अंधड़ के साथ हुई बूंदाबांदी ने मौसम खुशनुमा कर गर्मी से राहत दी।
मौसम विभाग ने सोमवार को भी कुछ बदली एवं मौसम यथावत रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है।
मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।