सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ चल रहे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के केस में बृहस्पतिवार को भी एमपी-एमएलए कोर्ट में कमरौली थाना प्रभारी मुकेश पटेल की तरफ से कोई आपत्ति नहीं पेश की जा सकी। इसकी वजह से मुकदमे की कार्यवाही बाधित रही। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए 23 अप्रैल की तारीख तय की है।
कोतवाली नगर के तत्कालीन उप निरीक्षक मुकेश कुमार पटेल ने सात मई 2023 की घटना बताते हुए राज्य सभा सांसद संजय सिंह व आप के तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. संदीप कुमार शुक्ल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। (संवाद)