सुल्तानपुर। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मंगलवार को अमेठी की पूर्व भाजपा विधायक गरिमा सिंह और उनके पुत्र अनंत विक्रम सिंह कोर्ट में पेश हुए। दोनों का बयान एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने दर्ज किया। बयान में उन्होंने आरोपों को निराधार बताया।
विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि इस मामले में एक मार्च को बहस होगी। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान छह फरवरी 2017 को बिना अनुमति जुलूस निकालने के आरोप में अमेठी जिले के गौरीगंज थाने में पूर्व विधायक गरिमा सिंह व उनके पुत्र अनंत विक्रम सिंह के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया था।