फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मैत्री मैच में स्टेडियम ने डीवीए को 2-1 से हराया

Fri, 07 Aug 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पंत स्टेडियम में वॉलीबॉल खेलती बालिकाओं की टीम। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को डीवीए (डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन) और स्टेडियम की टीम के बीच मैत्री मैच खेला गया। प्रतियोगिता जिले के राष्ट्रीय खिलाड़ी वेद प्रकाश उपाध्याय चैंपियन की याद में आयोजित की गई। महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में स्टेडियम की टीम ने डीवीए को 2-1 से हराकर जीत हासिल कर ली। इस मौके पर महिला खिलाड़ियों को किट वितरित किए गए।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने समापन समारोह में उपस्थित होकर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। स्टेडियम की ओर से चारू गुप्ता, साक्षी, कशिश, अंशिका, सहनूर और साक्षी गौतम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। डीवीए की टीम से काजल निषाद, समृद्धि चतुर्वेदी, लक्ष्मी गुप्ता, शाजिया बानो, आद्या तिवारी और वैभवी दुबे ने अच्छा खेल दिखाया। नैंसी यादव, रोशनी निषाद, अंशिका और अंकिता को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ी जानशी सिंह और रागिनी मिश्रा को सम्मानित किया गया।
आयोजक श्रीप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि पुरुषों के लिए नकद पुरस्कार वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता सितंबर के दूसरे सप्ताह में होगी। वॉलीबॉल संघ के सचिव एसएन सिंह व सह संयोजक मुनेंद्र मिश्रा ने जानकारी दी कि पुरुषों की प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगस्त में बारिश के व्यवधान के कारण प्रतियोगिता संभव नहीं हो पाई थी। अब इसे सितंबर में कराने का निर्णय लिया गया है। व्यवस्थापक राणा यादव और आरिफ ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। इस मौके पर स्टेडियम कोच व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें