फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: इंजीनियर हत्याकांड में एसपी के पीआरओ व सीओ गैर हाजिर

Wed, 29 Oct 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जल निगम के इंजीनियर संतोष कुमार हत्याकांड में बुधवार को भी स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट संध्या चौधरी की अदालत में तलब किए गए गवाह गैर हाजिर रहे। इससे मामले की कार्यवाही बाधित रही।
विज्ञापन

अदालत ने मामले में पांच नवंबर के लिए तत्कालीन क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत सिंह व एसपी के पीआरओ अरुण कुमार द्विवेदी को तलब किया है। कोतवाली नगर के विनोबापुरी मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाले अधिशासी अभियंता की 17 अगस्त 2024 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सहायक अभियंता अमित कुमार शाह व सह आरोपी प्रदीप राम के खिलाफ ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें